0Shares

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी का नाम आज एशिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में गिना जाता है। उन्होंने अब तक जिओ प्लेटफॉर्म्स में सबसे अधिक निवेश किया है। यहां तक कि लॉकडाउन के वक्त, जब पूरी दुनिया में लोग मंदी की मार झेल रहे थे, तब भी जिओ प्लेटफॉर्म्स पर निवेश किया गया। व्यापार करने में माहिर मुकेश अंबानी के लिए कोई भी डील करना चुटकियों का खेल है। उनकी इस सफलता के पीछे उनके एक मित्र का हाथ है। उन्हें मुकेश अंबानी का चाणक्य भी कहा जा सकता है। आइए जानते हैं व्यापार में सफलता की सीढ़ी पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मुकेश अंबानी के चाणक्य के बारे में।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani : आठ जानी मानी कंपनियों ने जिओ प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया

कोरोना काल में फेसबुक समेत दुनिया भर की आठ जानी मानी कंपनियों ने जिओ प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है। इस दौर में कंपनी ने हिस्सेदारी बेचकर 97, 885.65 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसके बाद वह और भी ज्यादा ताकतवर बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन तमाम डील्स के पीछे जहां एक तरफ मुकेश अंबानी का हाथ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके राइट हैंड कहे जाने वाले मनोज मोदी भी शामिल है, जिनकी वजह से यह सब संभव हो सका।

कौन हैं मनोज मोदी?

गुजरात के रहने वाले मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्री से साल 2007 में जुड़े थे। इनका हर प्रोजेक्ट में बड़ा रोल होता है। जी हां, वे रिलायंस इंडस्ट्री के टॉप मैनेजमेंट में शामिल हैं और उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है। मनोज मोदी की भूमिका रिलायंस के हजीरा पेट्रो-केमिकल्स, जामनगर रिफाइनरी, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो आदि में रही है, जिसमें उन्होंने कभी भी मुकेश अंबानी को निराश नहीं किया।

अपनी बुद्धि और अनुभव के आधार पर मनोज मोदी कंपनी को अक्सर बड़ी से बड़ी डील्स दिलवाते हैं। इसकी बदौलत आज कंपनी काफी ताकतवर हो गई है और इसके लिए खुद मुकेश अंबानी उनका शुक्रिया अदा करते हैं। कहा जाता है कि मनोज मोदी अब मुकेश अंबानी के चहेते बन चुके हैं और वे उनके बेहद करीबी माने जाते हैं। इतना ही नहीं, अब दोनों के बीत दोस्ती भी हो गई है।

खबरों की मानें तो इंजीनियरिंग के दौरान मनोज मोदी और मुकेश अंबानी एक ही कक्षा में पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती इंजीनियरिंग के दौरान ही हुई थी। कॉलेज खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क रहा और यही वजह है कि दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। बताया यह भी जाता है कि मुकेश अंबानी मनोज मोदी पर काफी ज्यादा भरोसा करते हैं और उनके भरोसे वे कई बड़ी बड़ी डील भी छोड़ देते हैं।

मनोज मोदी ने भले ही रिलायंस इंडस्ट्री में कई बड़ी बड़ी डील करवाई हो, लेकिन उनकी चर्चा कभी नहीं हुई। दरअसल, वे खुद को पब्लिसिटी से दूर रखते हैं, जिसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत ही कम लोग जानते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पर्दे के पीछे रहकर काम करने में बड़ा मजा आता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी के बच्चों को ट्रेनिंग भी दी है, जिसकी वजह से उनके बच्चे भी आज सफलता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *