New Rules Issued By RBI : अगर आपकी जेब में भी पुराने, गले या फटे नोट हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिये। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटों को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। आरबीआई ने फैसला लिया है कि अब नोटों की फिटनेस चेक की जाएगी। पूरे देश के बैंकों को इस मामले में निर्देश भी दे दिए गए हैं।
इस कार्य में नोट गिनने की मशीनों के बजाय नोटों की फिटनेस चेक करने की मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। आरबीआई की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब हर 3 महीने बाद नोटों की फिटनेस चेक करने के आदेश जारी किए गए हैं।
कई बार लोग पुराने गले और फटे नोटों को चलाने के नए-नए तरीके आजमाते हैं। लोगों की इसी तरकीब को खत्म करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है। इसके मद्देनजर नोटों की फिटनेस चेक करना अब जरूरी है। ऐसे में अगर आपकी जेब में भी कोई कटा या फटा नोट है, तो बता दे अब वह किसी मान्य नहीं है।
Also Read : ATM Withdrawl Without Card : बिना डेबिट कार्ड एटीएम से निकाल पायेंगे पैसे, राजधानी पटना में भी मिलेगी सुविधा
New Rules Issued By RBI : नीचे दिये गये मानकों के जरिये पता करें कि आपका नोट फिट है या अनफिट
1. गंदे यानी धूल मिट्टी से सने हुए नोट माने जायेंगे अनफिट।
2. ज्यादा लंबे समय तक मार्केट में एक जेब से दूसरे जेब में ट्रांसफर होने वाले नोट ढीले हो जाते हैं, ऐसे में ढीले नोटों को भी अनफिट माना जाएगा।
3. किनारे या बीच से फटे नोट अनफिट माने जाएंगे।
4. जिन नोटों में 8 वर्ग मिलीमीटर से ज्यादा बड़े छेद होंगे उन्हें अनफिट माना जाएगा।
5. जिन नोटों में दाग धब्बे या पेन की स्याही लगी होगी उन नोटों को अनफिट माना जाएगा
6. किसी भी नोट पर कुछ लिखा हो या किसी तरह की शिकारी बनी हो तो उस नोट को अनफिट माना जाएगा
7. जिन नोटों पर रंग लगे हो या जिन नोटों के रंग उड़ गए हो उन्हें अनफिट माना जाएगा।
8. किसी भी तरह के कटे-फटे नोट या जिन्हें टेप या ग्लू से चिपकाया गया हो उन्हें अनफिट माना जाएगा।
9. जिन नोटों के रंग उड़ गए हो उन नोटों को अनफिट माना जाएगा।