0Shares

News : रेलवे लगातार कई बड़े फैसले ले रहा हैं, जो देश हित में हैं। लोगों को इसका काफी फायदा हो रहा हैं, देश की बड़ी संख्या में लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में देश के अलग-अलग रूटों पर शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग अब इसमें ट्रेवल करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने अब स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पूरे देश भर में चलाने का फैसला लिया है।

News

News : काफी आरामदायक होगा सफर

यही नहीं बल्कि इसमें यात्रियों का सफर आम ट्रेनों का मुकाबला काफी आरामदायक होगा। इंडियन रेलवे ने 200 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टेंडर जारी किया है। इस टेंडर में एक्सप्रेस के डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और मेनटेनेंस शामिल है। इसके अलावा रेलवे ने वंदे भारत के अपग्रेडेशन के लिए भी टेंडर जारी किया है। बता दें टेंडर की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2022 निर्धारित की गई।

बता दें इंडियन रेलवे के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी डिब्बे एयरकंडीशंड होंगे और इन्हें माध्यम और लंबी दूरी के रूट पर चलाया जाएगा। इंडियन रेलवे ने टेंडर को लेकर कहा कि, मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेशन का काम महाराष्ट्र के लातूर में स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री या फिर चेन्नई में किया जाएगा।

रेलवे ने कहा कि पहला प्री-बिड कॉन्फ्रेंस 20 मई 2022 को आयोजित किया जाएगा। रेलवे ने टेंडर में बताया कि स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की डिलीवरी की डेडलाइन 6 साल 10 महीने की होगी। कंपनी इस टाइम पीरियड के अंदर 200 ट्रेनें तैयार करके देगी। 16 डिब्बों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट AC, 4 सैकेंड AC और 11 थर्ड AC के डिब्बे होंगे। 20 डिब्बों वाली स्लीपर ट्रेन में फर्स्ट AC, 4 सैकेंड AC और 15 थर्ड AC के डिब्बे लगाए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *