NEWS : हम आपको ऐसी खबर से अवगत कराने जा रहे हैं, जिससे आप होश उड़ सकते हैं। आपने किसी की 2 या ज्यादा से ज्यादा 3 बीवियों के बारे में सुना होगा लेकिन जिस शख्स के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उसकी कुल मिलाकर 9 बीवियां हैं।अक्सर किसी की एक या दो बीवियां ही सुनने में मिलती हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे युवक से मिलवाने जा रहे हैं जो शादियों के मामला में बहुत आगे निकल गया।

जी हां हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं। इस युवक ने 9 लड़कियों से शादी की है। सबके साथ प्यार करने के लिए इसने टाइम टेबल भी बना रखा है। हालांकि अब उसकी जिन्दगी में एक बड़ी दिक्कत सामने आ गई है। इसके बाद से वो परेशान है। आइए जानें वो परेशानी क्या है। ऐसा अनोखा मामला आपने कभी न देखा होगा, न ही सुना होगा। किसी युवक की एक नहीं 9 बीवियां हों यानि 9 लड़कियों के साथ शादी की हो।
NEWS : जो भी सुनता है हैरान रह जाता है
ब्राजील के रहने वाले इस युवक ने ऐसा ही किया है। उसकी बीवियों के बारे में जो भी सुनता है वो हैरान रह जाता है। इस युवक का नाम आर्थर ओ उर्सो है। इस युवक की 9 बीवियां हैं और अब वो काफी परेशान है। ऑर्थर ने 9 बीवियों को मैनेज करने का तरीका भी निकाल लिया था। उसने एक टाइम टेबल बनाया था। इसे वो प्यार का टाइम टेबल कहा करता था। इसके हिसाब से ही वो अपनी हर बीवी को टाइम दिया करता था।
उसकी कोशिश रहती थी कि हर बीवी के साथ वो बराबर का वक्त बिताए ताकि किसी को दिक्कत न हो। ऑर्थर ने भले ही टाइम टेबल बना लिया था लेकिन वो उसकी शादीशुदा जिन्दगी में काम नहीं आ सका। उसकी कोशिश थी कि हर बीवी से प्यार करने के लिए वो एक रूटीन सेट कर दे। फिर भी उसका प्लान फेल हो गया। टाइम टेबल बनाने से पहले उसने सभी पत्नियों की डिमांड का भी ध्यान रखा था, इसी के हिसाब से टाइम सेट किया था।
इसके बाद भी युवक का प्लान फेल हो गया और काम नहीं आया। उसका कहना है कि शुरु में तो लाइफ काफी मजेदार लग रही थी। लेकिन अब टाइम टेबल के हिसाब किताब के चक्कर में दिक्कतें आने लगी हैं। उसका कहना है कि अक्सर उसको लगने लगता है कि वो किसी दबाव में पत्नियों को प्यार कर रहा है।युवक का कहना था कि वो फ्री लव में यकीन करता है। इसी वजह से उसने 9 शादियां की हैं।