0Shares

News : एक दूल्हे को अपने ही शादी में नाचना काफी महंगा पड़ा हैं, इतना की उसकी दुल्हन ने किसी और से ही रचा ली शादी। दूल्हे को अपनी शादी का खुमार इस कदर चढ़ा कि वह 4 घंटे तक लगातार नाचता रहा। वह नाचने में इतना मजबूर हो गया कि उसे याद ही नहीं रहा कि उसकी दुल्हन उसका इंतजार कर रही। अंत में नाराज दुल्हन ने थक हार कर बरात में आए किसी और शख्स से शादी कर ली।

News

News : दूल्हा शराब के नशे में था धुत

ऐसे में ये घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, नशे में उसे अपनी शादी करने का भी होश नहीं था। इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़के के पिता का यह भी कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा।

देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया। लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से। इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया।

पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं। शादी करने के बाद दुल्हन प्रियंका काफी खुश है। मीडिया से बातचीत में उसने बताया कि वह वरमाला लेकर काफी देर से इंतजार कर रही थी लेकिन शराब पीकर दूल्हा नाचने में मग्न था। शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *