0Shares

12: 30 तक पटना नगर निगम के मेयर पद पर सीता साहू और मजहबी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। सीता साहू को अब तक 16,961 और मजहबी को 14,376 वोट मिले हैं। यानी सीता साहू 2225 वोटों से आगे चल रही हैं। वही विनीता बिट्टू सिंह को 5051 वोट मिले हैं।

Patna Nagar Nigam Election Result 2022: पटना नगर निगम की मेयर कौन होगी, इसकी तस्वीर आज दोपहर तक साफ हो जाएगी। बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के वोटों की गिनती जारी है, नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पटना नगर निगम के मेयर पद पर सीता साहू और मजहबी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। सीता साहू को अब तक 13,530 और मजहबी को 10,502 वोट मिले हैं। यानी सीता साहू 3028 वोटों से आगे चल रही हैं।

पटना के वार्ड संख्या 41 से किरण देवी, वार्ड 22 से अनिता देवी, वार्ड 65 से तरुणा रॉय, वार्ड 56 से किस्मती देवी, वार्ड 39 से राहुल यादव, वार्ड 47 से सतीश गुप्ता जीते हैं। वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 29 में पार्षद पद पर विकास कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड 21 से श्वेता रंजन जीत गई हैं, उन्होंने पिंकी कुमारी को हराया है। वार्ड 38 से आशीष सिन्हा, वार्ड 49 से सीता वर्मा ने जीत दर्ज की है।

पटना समेत 17 निगमों के अलावा 23 जिलों के कुल 68 निकायों में आज चुनाव नतीजे आ रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुन रही है। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कई दुकानें लगी हैं। एएसपी काम्या मिश्रा ने दुकानों को बंद करवा दिया है।

पटना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ था। मेयर और डिप्टी मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से चुनाव नतीजे रोचक होने वाले हैं। पटना नगर निगम में महज 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

एएन कॉलेज में काउंटिंग

पटना नगर निगम के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में हो रही है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जा रही है। यहां एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। काउंटिंग सेंटर के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही भी बंद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *