0Shares

Bihar News : बिहार सरकार पूरी तरह विफल रही है। यह बात लोजपा रामविलास सुप्रीमो जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान ने कही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, जबकि 19 लोगों को भी रोजगार नहीं मिला है। सरकार ध्‍यान भटकाने का काम करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कामन सिविल कोर्ट, लाउडस्पीकर आदि मुद्दे ध्‍यान भटकाने के लिए ही तो हैं। सरकार से पूछा जाना चाहिए कि रोजगार का क्‍या हुआ? अपराध क्‍यों बढ़ रहा है? शराबबंदी का क्‍या हाल है?

Bihar News

Bihar News : अच्‍छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि अच्‍छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए, तभी राज्‍य और देश का विकास होगा। चिराग ने प्रशांत किशोर की तरीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने कई पार्टियों को जीत दिलाई है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी रहे। उन्‍हें सत्‍ता दिलायी। महागठबंधन को बिहार में जिताया। उन्होंने कहा कि अच्‍छे लोग राजनीति में आएंगे तो देश व राज्‍य का काफी विकास होगा। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका प्रशांत किशोर से कोई गठबंधन नहीं है।

चिराग पासवान जमुई जिला के सिंकदरा प्रखंड के धधौर गांव यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा वे आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। अगला लक्ष्‍य उनका वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव है। उनका किसी पार्टी से अभी गठबंधन नहीं है। लेकिन चुनाव के पूर्व उनकी पार्टी गठबंधन जरूर करेगी।चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में विकास नहीं हो रहा है। पुल-प‍ुलिया टूट रहा है। हल्‍की हवा पुल को उखाड़ देती है। भ्रष्‍टाचार चरम पर है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी को ज्‍यादा मोह है। कुर्सी बचाने के लिए वे लगातार जुगत बनाए रखते हैं। एनडीए में भी सब कुछ ठीक नहीं है। बिहार के विकास के लिए कई सारे अच्‍छे कार्य करने की जरूरत है। सभी वर्गों का समग्र विकास हो, इस पर ध्‍यान दें। लोजपा रामविलास लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। पार्टी को मजबूत कर सत्‍ता प्राप्‍त करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *