0Shares

Bihar News : बिहार विधानसभा की बोचहा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीतने के बाद रविवार को दिल्ली (Delhi) से पटना (Patna) लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब हमें सभी को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर राजद के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया। इस जीत को तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने जनता की जीत बताया है। इसके साथ उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी और उनके साथी दलों को सबक सिखाया है।

Bihar News

Bihar News : तेजस्वी ने बिहार सरकार को मारा ताना

उन्होंने कहा कि थाना ब्लाक में काम नहीं होता है। इस सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। महंगाई और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। डबल इंजन सरकार से तंग आकर लोगों ने गोलबंद होकर RJD को चुनाव जीताया है। तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के स्वागत में शक्ति यादव, श्याम रजक, तनवीर हसन, एजाज अहमद, सारिका पासवान, आजाद गांधी, राजेश यादव, विनोद यादव, बल्ली यादव, मदन शर्मा, अशोक यादव, मधु मंजरी, राजेश पॉल, अरुण कुमार आदि शामिल थे।

दर्जनों फूल मालाएं पहनाई

RJD के 76 विधायक होने की खुशी में अरुण कुमार के नेतृत्व में युवा राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) को 76 किलो फूल मालाएं पहनाई। अरुण कुमार ने कहा कि विधान परिषद के बोचहां में भी ऐतिहासिक जीत मिली है। जनता का विश्वास राजद में बढा है। सभी लोग तेजस्वी यादव में भविष्य देख रहे हैं। स्वागत करने वालो में अभिषेक चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, रामराज कुमार, संजीव कुमार, जेम्स यादव, मो. तौकीर आलम शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *