0Shares

WWE John Cena: नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरसल भाजपा कोटे से नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को रेसलर जॉन सीना ने ट्विटर पर फॉलो किया है। दरअसल जॉन सीना के ट्विटर पर 14 मिलियन follower है वही उन्होंने लगभग 5 लाख लोगो को ट्विटर पर फॉलो कर रखा हैं। भाजपा नेता सम्राट चौधरी का भी नाम उसमें शामिल है।


आपको बता दे की जॉन सीना ने इससे पहले भी कई बड़े बड़े भारतीय नेताओं को फॉलो किया है। आपको बता दे की जॉन सीना कई बार भारत आ चुके है। और समय समय पर उनका भारत के लिए प्यार देखने को भी मिला है। वही सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष है। इससे पूर्व बिहार सरकार में कृषि मंत्री, शहरी विकास एवम् आवास विभाग और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *