0Shares

President Election : कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति? फिलहाल सभी की जुबान पर यहा सवाल है। पूरे देश के योग्य सांसद और विधायक आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और नया राष्ट्रपति 25 जुलाई तक राष्ट्रपति भवन में होगा।

इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जब द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची तो उनके साथ भाजपा सहित एनडीए के कई दिग्गज नेतागण मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के यशवंत सिन्हा से होने वाला है।

President Election

Also Read : Politics : बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, कहा मैं राम का भक्त हूँ, लेकिन ये कांग्रेस मुझे…

President Election : द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के लिए भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सेट तैयार किये

बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के लिए भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सेट तैयार किये। प्रधानमंत्री के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के भूपेंद्र पटेल सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की लगभग सभी महिला तथा आदिवासी सांसद और विधायकों भी हस्ताक्षर किये।

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन की अपील की। इससे पहले उन्होंने नामांकन के पहले बिरसा मुंडा की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि एनडीए के कुल मत 5,26,420 हैं, जबकि जीतने के लिये 5,39,420 मतों की आवश्यकता है। वहीं, नवीन पटनायक की बीजद के पास 31,000 मत हैं। राजग के साथ आने पर कुल 5,57,420 मत होंगे (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)। नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है। अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे। इसके अलावा मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *