0Shares

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक जाना माना चेहरा है, जिसे लाखो करोड़ो लोग पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम अपने खेल के लिए देश दुनिया में मशहूर एमएस धोनी के बारे में बात करने वाले हैं।

धोनी से जुड़ी कुछ अनकही बातें :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक (MS DHONI THE UNTOLD STORY) अभी कुछ साल पहले ही आई थी, जिसमें धोनी के जीवन से जुड़ी सारी जानकारियां दर्शाई गई हैं। इसे देखने के बाद ऐसा माना जाता है कि धोनी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है। इनमे सरकारी नौकरी से लेकर अपना सपना पूरा करने तक का सिलसिला बताया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी : रेलवे में बतौर टीटी की सरकारी नौकरी मिली

रिपोर्ट के अनुसार, आज जिस सरकारी नौकरी के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं, उसे छोड़ कर महेंद्र सिंह धोनी ने अपना सपना पूरा किया है। खबरों की माने तो उन्हे रेलवे में बतौर टीटी की सरकारी नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने सपने के लिए इस नौकरी को छोड़ दिया, जो एक आम इंसान के लिए चुनौती से कम नहीं था। इसके बाद वे बिना डरे अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए बढ़ते गए और आज परिणाम सबके सामने है।

इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन में एक ऐसा भी समय देखा था जब गरीबी उनके नीचे पैर पसारे हुए थी और यह समय उनके बचपन का था। आपको बता दें, तब वे अपने पिता के साथ एक छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहते थे। वहीं, आज उनका घर रांची के सबसे बड़े घरों में आता है।

जैसा की हम जानते हैं, महेंद्र सिंह धोनी को बाइक काफ़ी पसंद है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी बाइक्स का कलेक्शन है। धोनी की ख़ास बात यह है कि, उन्हें साधारण जीवन जीना पसंद है। वह अपनी गाड़ियों को खुद बनाते और धोते हैं। पर आपकों बता दें, इतनी अच्छी जिंदगी के बाद भी धोनी की पत्नी साक्षी आज कुछ चीज़ों से काफ़ी परेशान हैं।

आज धोनी और साक्षी एक दूसरे से काफ़ी प्यार करते हैं। वे बेहद प्यारे हमसफर हैं और उनके बीच बॉन्डिंग भी काफी कमाल की है। पर आपको बता दें शादी के बाद धोनी की पत्नी मीडिया से काफ़ी परेशान रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट और निजी जिंदगी के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं।

आज मीडिया उनकी हर छोटी बड़ी चीज़ों को जानने के लिए उत्सुक रहती है, और उनका पता ढूंढकर उन तक पहुंच ही जाती है। पर इस बात को लेकर धोनी की पत्नी साक्षी बेहद निराश हैं। उनका मानना है, निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रहना चाहिए, पर मीडिया के कारण वह पर्सनल नहीं रह पाती है। मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कुछ को कुछ बता कर लोगों के बीच पेश किया जाता हैं। यह एक बड़ी वजह रहीं है साक्षी की परेशानी की, जो धोनी से शादी के बाद उन्हे देखना पड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *