0Shares

पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी और हर साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 सीजन बिलकुल ही खराब बीता। इस सीजन मुंबई इंडियंस अपने खराब प्रदर्शन के कारण क्वालीफाई नहीं कर पाई और प्लेऑफ से बाहर हो गई। 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस बार 5 मुकाबले तक नहीं जीत पायी। इसके बावजूद भी मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 के सीजन में डेब्यू का मौका नहीं दिया।

इस संबंध में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुलकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अर्जुन के लिए राह काफी मुश्किलों भरी होगी, जिस वजह से उसे काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सचिन तेंदुलकर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो के दौरान वह अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर

फैंस ने उनसे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बारे में भी सवाल किया

इसी बीच एक फैंस ने उनसे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बारे में भी सवाल किया, जिसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह एक अलग सवाल है। मैं क्या सोचता हूं या मैं क्या फील करता हूं, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। वैसे भी अब आईपीएल 2022 का सफर मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है।

सचिन तेंदुलकर ने आगे बात करते हुए कहा कि वह मुंबई इंडियंस के सिलेक्शन में बिल्कुल भी टांग नहीं अड़ाते हैं। इसकी जिम्मेदारी वे टीम मैनेजमेंट के ऊपर ही छोड़ देते हैं, क्योंकि वह इसी तरह से अपना काम करना पसंद करते हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ होने वाली बातचीत पर भी गौर किया। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं अर्जुन को हमेशा बताता हूं कि इस सब का रास्ता मुश्किलों से भरा हुआ होने वाला है। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, क्योंकि तुम्हें इस खेल से बहुत लगाव है। इसलिए बस आप लगातार अपनी मेहनत पर ध्यान दोगे तो उसका रिजल्ट अवश्य आएगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था, लेकिन उन्हें टीम की तरफ से डेब्यू करने का एक भी मौका नहीं मिला। अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए डोमेस्टिक सीजन में दो ही टी-20 मुकाबले खेले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *