0Shares

भारत में क्रिकेट के खेल को कई प्यार दिया जाता है। इंडियन टीम के अलावा फैंस टीम के सदस्यों को भी काफी पसंद करते हैं। हर क्रिकेटर के लाखों करोड़ों प्रशंसक होते हैं, जिस वजह से इन खिलाड़ियों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में नजर आती है। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और इनके जैसे कई दिग्गज व पॉपुलर क्रिकेटर्स की लव स्टोरी के बारे में तो आए दिन आर्टिकल्स देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं इंडियन क्रिकेट टीम के चहीते व शानदा प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की प्रेम कहानी के बारे में।

हाल ही में चहल ने आईपीएल के 17 मुकाबलों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट लेकर इतिहास रचा है। आईपीएल 2022 के पर्पल कैप विजेता चहल की लव स्टोर बेहद फिल्मी है।

चहल

चहल ने अपनी टीचर धनश्री वर्मा को ही दिल दे दिया

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी टीचर धनश्री वर्मा को ही दिल दे दिया था। यह कहानी पहले लॉकडाउन के दौरान की है। दोनों की मुलाकात पहले लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल हुई थी। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन की थी और इस दौरान ही वह उन्हें दिल दे बैठे।

ऑनलाइन क्लास के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह रिलेशनशिप में आ गए। मात्र 3 महीने के रिलेशन के बाद ही दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया। इसके बाद चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में दोनों शादी कर ली।

बता दें कि धनश्री वर्मा डांस कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने मुंबई के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी, लेकिन शुरुआत से ही उन्हें डांसिंग पसंद थी। ऐसे में उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में चुना। 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गईं।

धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पेशे से एक कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है। ऋतिक रोशन से एक मुलाकात के बाद उनका मन डांस के प्रति आकर्षित हो गया था। इसके बाद वह अपने डांस वीडियो के चलते काफी फेमस हो गईं। इनके यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर चहल को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *