0Shares

आईपीएल 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराते हुए उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया है। दिल्ली की हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी है।मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोवमैन पॉवेल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने भी 33 गेंद में 4 चौको और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 19.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 3 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 37(33) और टिम डेविड ने 34(11) रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 14 मैचों में से 7 जीते है और 7 हारे

दिल्ली कैपिटल्स ने इसी के साथ अपने लीग के 14 मैचों में से 7 जीते है और 7 हारे है। वो अंकतालिका में 5वें स्थान पर है और उनके 14 अंक है। वहीं उनका नेट रनरेट +0.204 है। इस मैच में कुलदीप के ओवर में ऋषभ पंत ने ब्रेविस का कैच छोड़ दिया।

इसके बाद जब टिम डेविड बल्लेबाजी करने आये तो वो उस समय 0 के स्कोर पर थे और गेंदबाजी कर रहे रहे शार्दुल ठाकुर की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर चली गयी। अंपायर ने आउट नहीं दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने भी रिव्यू नहीं लिया जो उन्हें बाद में भारी साबित हुआ। टीम ने 11 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेल दी।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद तिलक वर्मा के पैड पर लगी, जो स्टंप के काफी बाहर थी, लेकिन पंत ने यहाँ रिव्यू ले लिया, जो बेकार चला गया।

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने अपने 14 लीग मैचों में 4 जीते हैं और 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 8 अंक है और उनका नेट रनरेट -0.506 है। मुंबई अंकतालिका में सबसे निचले (10वें) स्थान पर है।

अंकतालिका में पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 14 मैच खेले है, जिनमें से टीम को 10 में जीत और 4 में हार मिली है। टीम के इस समय 20 अंक है और उनका नेट रनरेट +0.316 है।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 14 मैच खेले है, जिनमें से टीम को 9 में जीत और 5 में हार झेलनी पड़ी है। टीम के इस समय 18 अंक है और उनका नेट रनरेट +0.298 है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 14 मैच खेले है जिनमें से टीम को 9 में जीत और 5 में हार झेलनी पड़ी है। टीम के इस समय 18 अंक है और उनका नेट रनरेट +0.251 है।

अंकतालिका में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम काबिज है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 14 मैच खेले है जिनमें से टीम को 8 में जीत और 6 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। टीम के इस समय 16 अंक है और उनका नेट रनरेट -0.253 है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन में अपने 14 लीग मैचों में से 6 जीते हैं और 8 हारे है। केकेआर के इस समय 12 अंक है और उनका नेट रनरेट +0.146 है।

पंजाब किंग्स की टीम 13 मैचों में से 6 जीत और 7 हार के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब के इस समय 12 अंक है और उनका नेट रनरेट -0.043 है।

अंकतालिका में आठवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है जिनमें से टीम को 6 में जीत और 7 में हार मिली है। हैदराबाद के इस समय 12 अंक है और उनका नेट रनरेट -0.230 है।

एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने 14 लीग मैचों में 4 जीते हैं और 10 में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है। चेन्नई के 8 अंक है और उनका नेट रनरेट -0.203 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *