0Shares

इंडियन क्रिकेटर्स सन्यास लेने के बाद भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनसे जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती है और फैंस इन्हें जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चों और उनके करियर चुनाव के बारे में बताने वाले हैं।

दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चे और उनके करियर चुनाव

सचिन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर :

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म मुंबई में 1997 में हुआ था। सारा की प्राथमिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी स्कूल से हुई है, जबकि आगे उन्होंने लंदन के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की। सारा तेंदुलकर को मॉडलिंग का भी काफी शौक है। उन्होंने 2021 में क्लोदिंग ब्रांड के लिए Ajio Luxe के एक विज्ञापन में भी काम किया था, जिसके बाद 2022 में भी वे ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती नजर आ चुकी है। साथ ही अब सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी कई अफवाहें थीं। हालांकि, उनके पिता क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ऐसी खबरों पर रोक लगाई थी। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलयन फ़ॉलोअर्स हैं।

सौरव गांगुली और सना गांगुली

सना गांगुली का जन्म कोलकाता में हुआ था। सना ने ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स और लोरेटो हाउस स्कूल कोलकाता से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद अब सना इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहीं हैं। सना गांगुली मां डोना गांगुली की तरह एक प्रशिक्षित ओडिसी डांसर भी हैं। सौरव गांगुली की इकलौती बेटी सना गांगुली को डांसिंग के साथ साथ स्विमिंग का भी शौक है।

क्रिकेटर्स

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही क्रिकेटर हैं। उन्होंने मुंबई की तरफ से सैय्यद मुस्ताक अली ट्राफी में डेब्यू भी किया है। वहीं, आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से स्क्वाड में हैं। हालांकि, उन्हें टीम में अब तक मौका नहीं मिला है।

आरुणि कुंबले और अनिल कुंबले

आरुणि कुंबले का जन्म 1994 में बैंगलोर में हुआ था। आरुणी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। उनकी शुरुआती स्कूली पढ़ाई सोफिया हाई स्कूल, कर्नाटक में हुई है। जिसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूके से किया था।

राहुल द्रविड के बेटे समित द्रविड

राहुल द्रविड के बेटे समित द्रविड़ ने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। समित द्रविड़ एक जूनियर क्रिकेटर हैं। वो बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (बीयूसीसी) और टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-14 टीम से खेलकर प्रतिनिधित्व भी कर रहें है। इसके साथ ही उनके छोटे भाई अन्वय द्रविड़ है। समित द्रविड़ को क्रिकेट के अलावा उन्हें तैराकी, ट्रेवलिंग और म्यूजिक भी पसंद है।

मयास कुंबले और अनिल कुंबले

मयास कुंबले का जन्म साल 2002 में बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था। वो द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर में कर्नाटक में छात्र हैं। उनके दो भाई-बहन और भी हैं। स्वस्ति कुंबले और आरुणी कुंबले। मयास कुंबले को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का काफी शौक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *