0Shares

IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई के मैदान में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चेन्नई की टीम ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, दिल्ली की पूरी टीम 117 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

IPL 2022

IPL 2022 : अंपायरिंग एक विवाद का कारण

IPL 2022 में अंपायरिंग एक विवाद का कारण रहा है। इस मैच में भी फैन्स और डेविड वार्नर अंपायर के डिसीजन से खुश नहीं नजर आये और जाते जाते अंपायर को घूरते हुए पवेलियन की ओर गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। बतादें आज के मैच में डेविड वार्नर को महेश तीक्ष्ण की गेंद पर अंपायर ने LBW आउट करार दिया, जिसके बाद पवेलियन जाना पड़ा। हालाँकि इस फैसले से वार्नर काफी गुस्से में दिखें। दरअसल नितिन मेनन ने पहले ही ऊँगली उठा दी थी, जिसके बाद वार्नर ने रिव्यु लिया और अंपायर कॉल की वजह से उन्हें जाना पड़ा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *