0Shares

IPL 2022 : बुधवार रात आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रायल्स के बीच खेला गया। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श की 89 रन की पारी के बदौलत टीम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 8 विकेट की जीत के साथ ही दिल्ली के प्लेआफ की उम्मीद बरकरार है।

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली का पहल विकेट ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी ही गेंद पर ले लिया। पहला विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया।

IPL 2022

IPL 2022 : युजवेंद्र चहल की गेंद पर मार्श आउट

10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन था। इसमें मार्श के बल्ले से 47 रन निकले, जबकि वार्नर ने महज 23 रन बनाए।मार्श ने 38 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 62 गेंद पर 7 छक्के और 5 चौक्के की मदद से 89 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर मार्श आउट होकर पवेलियन लौटे।

टीम की इस जीत से कप्तान काफी खुश दिखे। मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि, “एक आदर्श खेल के बहुत करीब। हमेशा विश्वास करें कि सुधार की गुंजाइश है। जब आप जानते हैं कि विकेट टर्न होने वाला है, थोड़ा ज्यादा नहीं, पहले गेंदबाजी करने या पहले बल्लेबाजी करने का अवसर है। टॉस में मैंने कहा कि 140-160 के आसपास कुछ भी हमारे लिए अच्छा होगा, और हमें 160 मिले। भाग्य हमेशा आपके हाथ में होता है, आप 100 प्रतिशत देना चाह सकते हैं। फील्डिंग के लिहाज से हम बेहतर हो सकते हैं। ऋषभ ने बताया कि डॉक्टर ने मुझे बताया पृथ्वी शॉ को टाइफाइड हो गया या ऐसा कुछ।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *