0Shares

IPL 2022 : रविन्द्र जडेजा के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी जीत दर्ज करते हुए अपने पिछले फॉर्म में वापसी कर ली है।

मैच के बाद मैच प्रेजेंटेशन के लिए पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी से कई सवाल जवाब किए गए, जिनका जवाब कप्तान ने काफी खुल कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी के कहा कि उन्होंने चेन्नई के शुरुआती दो मैच के फैसलों में दखल दिया, लेकिन इसके बाद सभी फैसले रविंद्र जडेजा के ऊपर छोड़ दिए थे। उनका कहना हैं कि रविंद्र जडेजा को नहीं लगना चाहिए कि वो सिर्फ टॉस के लिए कैप्टन है। कप्तानी को लेकर आप खुद के फैसलों से सीखते है और आगे बढ़ते है।

IPL 2022

IPL 2022 : चाहता था कि कप्तानी का ये बदलाव फ्रेंचाइजी के लिए काफी आसान हो

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि “मैं ये चाहता था कि कप्तानी का ये बदलाव फ्रेंचाइजी के लिए काफी आसान हो। शुरुआत के कुछ मैच में मैंने जडेजा की मदद की, लेकिन दो मैच के बाद से मैंने सारे फैसले करना रविंद्र जडेजा के ऊपर छोड़ दिया था। लीग का सीज़न खत्म होते समय ये बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि रविंद्र जडेजा इस बात को सोचे कि वो मैदान में सिर्फ़ टॉस करने जा रहे थे। साथ ही बाकी की कप्तानी कोई और करेगा। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि कप्तान के तौर पर सबकुछ थाली में परोस कर दिया जायेगा। या फिर ये कारगर भी होगा। इसके लिए आपको कभी-कभी पूरी स्वतंत्रता देनी पड़ती है। कप्तान के तौर पर आप अपने फ़ैसले ख़ुद लें और अपनी ग़लतियों से सीखें, ये जरूरी है। जब आप एक बार कप्तान बन गए, तब आपको बहुत सी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। जिसमें खिलाड़ी का आपका अपना खेल भी शामिल होता है”।

महेंद्र सिंह धोनी ने आगे कहा कि“रविंद्र जडेजा को पिछले सीजन से पता था कि उनको कप्तानी का मौक़ा दिया जाएगा और उनके पास इसके लिए तैयार होने के लिए पूरा समय भी था। मुझे ये लगा कि इस जिम्मेदारी से रविंद्र जडेजा के खेल पर असर नहीं पड़ रहा है। मैं रविंद्र जडेजा को पहले एक गेंदबाज़, बल्लेबाज़ और एक क्षेत्ररक्षक के रूप में रखना ज्यादा पसंद करूंगा। भले ही वो कप्तानी से फ्री हो जाएं। साथ ही अगर आप अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और एक फ्रेंचाइजी के तौर कर हम यही चाहते हैं। इसके चलते हम टीम में एक महान क्षेत्ररक्षक को भी खो रहे थे। रविंद्र जडेजा के रूप में डीप मिड विकेट पर हम बेहद शानदार क्षेत्ररक्षक को मिस कर रहे थे। उसके बाद भी हमने 17-18 कैच छोड़े हैं। यह वाकई एक चिंता का विषय है। हालांकि हम इस बात की कोशिश भी करेंगे कि हम जल्द ही वापसी करें”।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *