0Shares

IPL 2022 : लखनऊ सुपर जियांट्स के खिलाड़ी रवि विश्नोई और पूजा विश्नोई की फोटो एक साथ वायरल हो रही है। गौरतलब है कि रवि विश्नोई को लखनऊ की टीम ने ड्राफ्ट में ही अपने साथ जोड़ लिया था।

फोटो में पूजा विश्नोई को रवि विश्नोई की बहन बताया जा रहा है, लेकिन क्या वाकई पूजा विश्नोई रवि विश्नोई की बहन है?

10 साल की पूजा विश्नोई को विराट कोहली की तरफ से फ्लैट गिफ्ट किया गया तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी उनसे मुंबई में डिनर के दौरान मिल चुके हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : आइए जानते हैं कौन हैं पूजा विश्नोई

आजकल सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जियांट्स के एक खिलाड़ी रवि विश्नोई की तस्वीर पूजा विश्नोई के साथ काफी वायरल हो रही है। जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि वो रवि विश्नोई की बहन है। हालांकि, ये सच नहीं है। रवि विश्नोई की दो बहने हैं, लेकिन पूजा विश्नोई उनमें शामिल नहीं हैं।

हालांकि दोनों के बीच मुंह बोला भाई बहन का रिश्ता है।

कौन हैं पूजा विश्नोई ?

पूजा विश्नोई ने मात्र पांच साल की उम्र में सिक्स पैक बनाकर सबको हैरानी में डाल दिया था। वो एक शानदार एथलीट भी है। वहीं मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने 12.50 मिनट में तीन किलोमीटर की रेस को पूरा कर लिया था। यही नहीं उनकी दिलचस्पी क्रिकेट में भी है। जिसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज बनने का जिक्र किया। जिसके विराट कोहली की फाउंडेशन उनके सारा खर्च उठा रही है। तो वहीं पूजा विश्नोई महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *