IPL 2022 के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस
को इस सीजन की पहली जीत मिली। लगातार आठ मैचों में हार के बाद मुंबई ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर राजस्थान को सिर्फ 158 रनों पर रोका।
IPL 2022 : सूर्यकुमार यादव की 51 रन की लाजवाब अर्धशतकीय पारी
फिर सूर्यकुमार यादव की 51 रन की लाजवाब अर्धशतकीय पारी की मदद से आखिरी ओवर में मुंबई ने मैच अपने नाम कर लिया। अब तक खाता न खोल पाई मुंबई इंडियंस की टीम को अब दो पॉइंट्स मिल चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने बल्ले से जलवा दिखाया और अपने अर्धशतक के बलबूते टीम को जीत दिलाई। साथ ही अपने नाम मैन ऑफ द मैच का खिताब भी किया।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा कि,“मेरे लिए अंत तक खेलना वास्तव में महत्वपूर्ण था, लेकिन नंबर 3 पर मेरा काम खेल को आगे ले जाना था, जहां से रोहित ने छोड़ा था। फिर भी, जिस तरह से चीजें चलीं उससे बहुत खुश हैं। अच्छा माहौल बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत थी। वास्तव में आगे कुछ खेलों की प्रतीक्षा है। मैंने सभी पदों पर बल्लेबाजी का आनंद लिया है, लेकिन मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि मैं अपनी पारी को उसी के अनुसार तेज कर सकता हूं और खेल को आगे ले जा सकता हूं। मैं वास्तव में लचीला हूं। यह जीत बहुत सारी सकारात्मकता फैलाती है। यहां तक कि अभ्यास सत्र में भी, हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं।”
159 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 26 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा 35 रन बनाकर चलते बने। किरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 20 और सैम्स 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।