0Shares

IPL 2022 का 69वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. ये मैच काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि अगर ये मैच दिल्ली कैपिटल्स जीत जाती तो IPL 2022 प्लेऑफ में पहुँचने वाली चौथी टीम बन जाती और अगर आज दिल्ली कैपिटल्स हारती तो प्लेऑफ का टिकट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथ आता.

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आयी. दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. ठीक होने बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ ने 24 रनों की पारी खेली, तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 39 और रोवमैन पॉवेल के बल्ले से 43 रन आये जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.

दिल्ली कैपिटल्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने बहुत ही अच्छी शुरुआत की, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर से ईशान किशन ने रन बनाना जारी रखा, किशन के आउट होने के बाद टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस को जीत के नजदीक पहुंचाया और रोहित शर्मा की टीम ने ये मैच 5 विकेट से जीतकर बेंगलोर की टीम को IPL 2022 प्लेऑफ का टिकट थमा दिया.

IPL 2022

IPL 2022 : मैच में बने ये ऐतिहासिक रिकार्ड्स

  1. दस ओवर के बाद 55/4 इस सीजन में डीसी का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले दिल्ली का सबसे कम स्कोर डीवाई पाटिल में 73/2 बनाम एलएसजी के खिलाफ था.
  2. 37/3 डीसी का इस सीजन का सबसे कम पावरप्ले (MI vs DC Stats Review) स्कोर है.
  3. पंत बनाम बुमराह

42 गेंद

47 रन

6 बार आउट

औसत 7.83

  1. दिल्ली की शुरुआत 2020 से MI के खिलाफ है:

4, 1, 0, 0, 11, 14, 30 और 21 (आज)

  1. इस सीजन ब्रेबोर्न में बुमराह बनाम डीसी:

0/43 (3.2 ओवर) वानखेड़े : 3/25 (4 ओवर)

  1. ईशान बनाम नॉर्टजे

15 गेंदें

36 रन

0 बार आउट

स्ट्राइक रेट 240

  1. IPL 2022 में पावर प्ले में सबसे कम टोटल

14/3 एसआरएच बनाम आरआर पुणे

25/3 केकेआर बनाम एलएसजी पुणे

27/4 सीएसके बनाम पीके ब्रेबोर्न

27/1 एमआई बनाम डीसी वानखेड़े *

  1. 14 पारियों में 19.14 के औसत से 268 रन – रोहित शर्मा के लिए आईपीएल सीजन में सबसे कम रन और औसत

9.बाएं हाथ के स्पिनर के लिए आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट:

21 पी ओझा (2010)

21 कुलदीप यादव (2022)*

19 आर जडेजा (2014)

18 पी ओझा (2009)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *