0Shares

IPL 2022 : आईपीएल हर साल कई युवा खिलाड़ियों को उनकी किस्मत बदलने का मौका देता है। इस साल भी यह नियम कायम रहा। IPL 2022 में भारत के कई युवा खिलाड़ियों को मंच मिला, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को इस मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिला, तो कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी रहे, जो पूरे सीजन केवल डगआउट की शोभा बढ़ाते ही नजर आए। इस लिस्ट में एक नाम दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी शामिल है।

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के खेमे में बैठने का मौका मिल रहा है। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिलता हुआ नजर आ रहा था। मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले 28 मैच से अपने डेब्यू का इंतजार किया, लेकिन ये इंतजार फिलहाल इंतजार बन कर ही रह गया है। अर्जुन तेंदुलकर को जगह ना मिलने पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई है।

IPL 2022

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में अर्जुन तेंदुलकर के चयन के सवाल पर लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने दो-टूक ये कह दिया कि वो किसी तरह से भी मुंबई इंडियंस की टीम के चयन में अपना हस्तक्षेप नहीं करते। वो टीम चयन के वक्त इससे दूर हो जाते हैं। सैचइनसाइड पर एक इंटरव्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर से पूछा गया कि क्या वो अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलते हुए देखना पसंद करते। तो इस पर मास्टर-ब्लास्टर ने कहा कि “यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है।”

सचिन ने आगे कहा कि “और अर्जुन के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी, यह मुश्किल होगी। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे।”

मुंबई इंडियंस की टीम के चयन में अपनी भूमिका को लेकर सचिन ने कहा कि, “अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं, क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *