0Shares

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले इस पूर्व कप्तान के दुनिया भर में करोड़ों फैंस बसते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पूर्व कप्तान ही नहीं बल्कि एक दमदार बल्लेबाज और विकेटकीपर भी रहे है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। इस दौरान धोनी ने बहुत से मुकाम भी हासिल किए हैं।

हालांकि, अब भले ही धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो, लेकिन भारतीय टीम के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, वो हम कभी नही भूल सकते।धोनी ने जिस तरह से क्रिकेट में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं, उसी तरह अब वे एक सफल बिजनेसमैन भी बन चुके है।

सोशल मीडिया में हमने अक्सर उनकी ऐसी वीडियो देखी है, जिसमे वे खेती करते नजर आते है और ये वीडियो हमेशा वायरल होते है।
वहीं, धोनी ने अब खेती के साथ गौ पालन और दूध डेयरी का काम भी शुरू कर दिया है। अब धोनी क्रिकेट और खेती के अलावा इस व्यापार में भी सफल हो रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी

Also Read : पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी सना मीर के पसंदीदा खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी, उनके साथ बिताना चाहती हैं एक दिन

महेंद्र सिंह धोनी अपने इस नए बिजनेस में कितने सफल हो रहे

धोनी ने अपने शेंबो फार्म हाउस में अलग अलग तरह की नस्लों की 150 गायों को पाल रखा है। और इसी तरह से अब वे रोजाना 500 लीटर दूध भी बेचते हैं। इसी से जानकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है, की धोनी अपने इस नए बिजनेस में कितने सफल हो रहे है।

धोनी की इस डेयरी के मैनेजर शिवनंदन ने धोनी के इस बिजनेस के बारे में मीडिया से बातचीत की और बताया कि हमारी डेयरी से जो भी दूध सप्लाई किया जाता है, उसकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है। इसी वजह से आज हम रांची के 3 डेयरियों में 500 लीटर से ज्यादा दूध स्प्लाई करते है।

मिली जानकारिणके अनुसार इस डेयरी में 3 अलग अलग तरह के दूध मौजूद है, जिसकी कीमत भी अलग अलग है। पहले तरह के दूध होजन फ्रिजन नाम का है, जिसकी कीमत नॉर्मल दूध की तरह ही 55 रुपए लीटर है। दूसरी ओर यहां साहीवाल नस्ल की गाय का दूध भी है, जिसकी कीमत 90 रुपए लीटर है। इसके अलावा यहां सबसे बेस्ट और शानदार गाय की नस्ल जो गुजरात की गिर गाय का दूध है, और इस नस्ल की गायों के दूध की कीमत 130 रुपए लीटर है।

धोनी के इस बिजनेस के बाद ये साफ होता है, की वास्तव में धोनी एक मल्टी टैलेंटेड इंसान है। जो किसी भी फील्ड में बुलंदियां हासिल करना बखूबी जानते है। चाहे फिर वो क्रिकेट हो, खेती हो या फिर अन्य कोई बिजनेस हो, धोनी हर चीज को सही ढंग से करना जानते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *