0Shares

हर साल के मुकाबले आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस कुछ कमाल नहीं कर पाई। 5 बार की चैंपियन यह टीम इस साल प्लेऑफ तक का सफर भी तय न कर सकी। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने मात्र 3 मैच जीते।

इन सब के बाद अब मुंबई इंडियंस के इस सीजन में खराब प्रदर्शन के आंकलन को देखते हुए इन पांच खिलाड़ियों के टीम में भविष्य पर फैसला ले सकती है।

आईपीएल 2022 : इस प्रकार है ये पांच खिलाडी

  1. कायरन पोलार्ड :

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 11 मैच खेलकर सिर्फ 144 रन बनाए हैं, जिसके बाद अंत के मैच में रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था। साथ ही सीजन के बीच में उन्होंने अपने देश की टीम से भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके उनके इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वो अगले सीजन शायद टीम की तरफ से खेलते नजर ना आए।

  1. ट्रिस्टन स्टब्स :

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स काफी जाना पहचाना नाम है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए इस साल मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को टीम से जोड़ना काफी महंगा पड़ा था। टीम ने उन्हें मात्र 20 लाख के बेस प्राइज के साथ ही अपने साथ जोड़ा था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में कोई खास कमाल न कर पाने के कारण अगले साल उनकी जगह कोई और खिलाड़ी टीम में नजर आ सकता है।

  1. टाइमल मिल्स :

इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में जोड़ना काफी महंगा पड़ा है। उन्होंने पांच मैच में मात्र 4 विकेट ही लिए है। तेज गेंदबाज की गेंदबाजी ने मुंबई को निराश किया है, जिसके बाद अगले साल के लिए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है।

आईपीएल 2022
  1. जयदेव उनादकट :

भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट को मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा था। लेकिन खिलाड़ी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। खिलाड़ी को टीम में जगह देने के बाद कई बार बीच में ड्रॉप किया गया। जिसके बाद आईपीएल 2022 में जयदेव उनादकट पांच मैच में छ विकेट लिए है। लेकिन खिलाड़ी की परफॉर्मेस के बाद अगले साल टीम इन्हे रिलीज कर सकती है।

  1. बेसिल थंपी :

भारतीय गेंदबाज बेसिल थंपी के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं गए थे। बेसिल थंपी को इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में जोड़ा, जिसके बाद उन्होंने पूरे सीजन मात्र पांच विकेट लिए है। 2023 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *