0Shares

MS Dhoni At Wimbledon : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते कल यानी 7 जुलाई को अपना 41वें जन्मदिन मनाया। माही के जन्मदिन के खास अवसर पर उनके फैंस और देश-दुनिया के दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने इस जन्मदिन के अवसर पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिये।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ ब्रिटेन में मनाया। इसके अलावा इंग्लैंड में वे टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में मुकाबला देखने गए। इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी है। दूसरी तरफ उनकी एक तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

MS Dhoni At Wimbledon

Also Read : महेंद्र सिंह धोनी से शादी के बाद इस चीज से परेशान रहती हैं साक्षी

MS Dhoni At Wimbledon : एक इंडियन आईकॉन मैच देखते हुए

बता दें कि एमएस धोनी की यह फोटो विंबलडन टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है,”एक इंडियन आईकॉन मैच देखते हुए। इस फोटो के साथ इंडियन फ्लैग इमोजी भी लगाई गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह सन्यास ले लिया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अंतिम मुकाबला साल 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए भारत को आईसीसी के 3 बड़े टूर्नामेंट जिताए हैं। माही की कप्तानी में भारत में सबसे पहले साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप, इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप और फिर साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की थी। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20, वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जीती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *