0Shares

MS Dhoni : भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के पास आज के वक्त में ना नाम की कमी है, ना इज्जत की और ना ही दौलत की। लग्जरियस बाइक्स का शौक रखने वाले धोनी इन दिनों घुटनों के दर्द से काफी परेशान हैं। वे चाहें तो अपने इलाज के लिये बड़े से बड़े चिकित्सक के पास जा सकते हैं, लेकिन ऐसा ना कर वे कोई और ही रास्ता अपना रहे हैं। जी हां, देश को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने घुटनों के दर्द का इलाज पेड़ के नीचे बैठने वाले एक वैद्य से करवा रहे हैं। ये वैद्य झारखंड की राजधानी रांची के नजदीक एक गांव में एक पेड़ के नीचे बैठते हैं।

जानकारी के अनुसार इन वैद्य का काफी नाम है। ये जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तरीके से अपने मरीजों का इलाज करते हैं। दवा की खुराक के लिए वह आज भी हर मरीज से ₹20 की फीस लेते हैं। ₹20 की अपनी फीस में ही वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी इलाज कर रहे हैं।

MS Dhoni

Also Read : MS Dhoni : ये पांच खिलाड़ी जो अब बन चुके हैं कोच, कभी धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं कई मैच

MS Dhoni : धोनी के माता-पिता भी अपना इलाज यहीं से करवाते हैं

यह प्रख्यात वैद्य बाबा रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में देसी गाय के दूध, पेड़ की छाल और कई अन्य तरह की दूसरी जंगली जड़ी बूटियों से दवाई बनाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक इनसे 4 खुराक ले चुके हैं। धोनी के माता-पिता भी अपना इलाज यहीं से करवाते हैं। वैद्य बंधन सिंह खेरवार से दूरदराज के कई राज्यों से भी लोग दवा लेने आते हैं।

कहा जाता है कि इनका नाम कई राज्यों में प्रसिद्ध है। खुद धोनी का भी यह कहना है कि उन्हें वैद्य बाबा की दवा से आराम मिला है। वैद्य बंधन सिंह खेरवार का कहना है कि धोनी उनके पास एक आम मरीज की तरह ही आते हैं और दवा लेकर जाते हैं। उनमें बड़े आदमी होने का किसी तरह का कोई घमंड या गुरुर नहीं है।

जैसे ही लोगों को पता चलता है कि धोनी बाबा के पास दवा लेने आ रहे हैं, तो लोग भारी तादाद में वहां धोनी को देखने और उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। इतना ही नहीं धोनी भी सभी लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *