0Shares

पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी सना मीर ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए उनके साथ एक दिन व्यतीत करने की बात कह दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैंस की दुनिया में कमी नहीं है। महेंद्र सिंह दुनिया के महान खिलाड़ियों की गिनती में गिने जाते हैं। साथ ही युवा और अनुभवी क्रिकेटर उन्हें अपना आइडल मानते हैं।

‘वॉयस ऑफ क्रिकेट’ नाम के कार्यक्रम में सना मीर से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वो किस एक खिलाड़ी के साथ पूरा दिन व्यतीत करना चाहेंगी, तब उन्होंने कहा कि वो धोनी से काफी प्रभावित हैं। वो उनके साथ ही अपना एक दिन व्यतीत करना चाहेंगी। धोनी के शांत स्वभाव के चलते वो ज्यादातर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन है। हालांकि, सना मीर ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम भी लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी

शो के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया

पाकिस्तान टीम की महिला खिलाड़ी सना मीर दुनिया की नंबर एक रैंकिंग की गेंदबाज है। वो वनडे फॉर्मेट में आईसीसी की लिस्ट में नंबर एक की गेंदबाज हैं। शो के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी द ग्रेट चैपल ने एक कॉलम में भारतीय टीम के अच्छे और फ्लेक्सिबल खेल के पीछे यहां के वातावरण के बारे में लिखा है, जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के अच्छे खेल के पीछे यहां का वातावरण मायने रखता है। इस कारण यहां से धोनी जैसे खिलाड़ी निकलकर सामने आते है, जो सभी परिस्तिथियो में खेलकर अच्छे निर्णय लेना सिख जाते हैं। वो कई खिलाड़ियों से मिले हैं, लेकिन उनमें धोनी का दिमाग सबसे तेज तरीके से निर्णय लेता है। यही बात उन्हे बाकी के खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *