0Shares

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर में एक महान खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते हैं। कहते हैं इनकी कप्तानी में खेलने वाला हर खिलाड़ी इनसे कुछ न कुछ सीखता है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों की, जो या तो महेंद्र सिंह धोनी के साथ या फिर उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं और अब क्रिकेट से संयास लेकर कोच बन की भूमिका निभा रहे हैं।

MS Dhoni

MS Dhoni : ये है वो खिलाडी

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलेंड़ के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके स्टीफन फ्लेमिंग अपने समय के जाने माने खिलाड़ी हैं। वो पहले आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ मैच पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में 10 मैच में 196 रन बनाए हैं, जिसमें 45 उनका सर्वाधिक स्कोर है। साथ ही वे इंटरनेशनल स्टार पर लगभग 400 मैच खेल चुके हैं। उसके बाद वे अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच भी बन गए।

माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों की गिनती में आने वाले माइकल हसी आईपीएल में कई साल तक चेन्नई सुपर किंग्स फेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। माइकल हसी ने लंबे समय तक चेन्नई की टीम के लिए सालामी बल्लेबाजी के रूप में अपना योगदान दिया है। साथ ही इस खिलाड़ी ने 2010 और 2011 के आईपीएल खिताब जीतने में सीएसके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने आईपीएल में 38 से ज्यादा मैच खेलते हुए 1977 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने के बाद वो कोच बने हैं।

लक्ष्मीपति बालाजी

भारतीय टींम में गेंदबाजी के साथ साथ लक्ष्मीपति बालाजी अपने शानदार आईपीएल कैरियर के लिए भी जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लक्ष्मीपति बालाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से आईपीएल खेला है। सीएसके के साथ साथ वो केकेआर और पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल में 70 से ज्यादा मैच में उन्होंने 76 विकेट लिए हैं, जिसेक बाद 2018 में उन्हें चेन्नई टींम में गेंजाबाजी कोच बनाया गया था।

ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलेंड़ के शानदार खिलाड़ियों में ब्रैंडन मैकुलम का नाम शुमार है। उन्होंने शुरुआती आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए खेला और रन भी बनाए, लेकिन केकेआर से रिलीज कर दिए जाने के बाद वो कई टीम के लिए खेलें हैं, जिसमें कोच्चि टस्कर्स के लिए भी उन्हें चुना गया था। इस टीम की कप्तानी धोनी ने की थी, जिसके बाद अब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच हैं।

वसीम जाफर

वसीम जाफऱ भारतीय टीम के लिए शानदार खिलाड़ी रहे। भारतीय टेस्ट टीम में वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते नजर आए हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा करने के बाद इन्हें भारतीय टीम में कप्ताम धोनी के अंडर मौका मिला था, जिसे वो भुना नहीं सकें। वर्तमान में वसीम जाफऱ पंजाब किंग्स के कोच हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *