0Shares

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे 22 वर्षीय शुभमन गिल वर्तमान में भारत के सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने अंडर19 वर्ल्ड कप 2018 में अद्भुत प्रदर्शन किया था और इसके बाद कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया। आईपीएल में हर साल इनका दमदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। वर्तमान में वह गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं।

आईपीएल 2022 की नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने गिल को 8 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद इस खिलाड़ी ने भी फ्रैंचाइज़ी के भरोसे को सही साबित किया और सीजन के पहले 3 मैचों में दो बार 50 से भी ज्यादा रन बनाए। आज इस लेख में हम आपको शुभमन गिल की नेट वर्थ और करियर के बारे में बताने वाले हैं।

शुभमन गिल की पूरी संपत्ति तकरीबन 2.5 मिलियन अमरीकी डालर

क्रिकेटर शुभमन गिल की पूरी संपत्ति तकरीबन 2.5 मिलियन अमरीकी डालर बताई जाती है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 18.50 करोड़ रुपये के बराबर मानी जाती है। उन्होंने अपने बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और अपने प्राइवेट बिजनेस से इतनी बड़ी रकम जमा की है।

आपको बता दे गिल के पास पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक लक्जरी डिजाइनर घर हैं। उनके इस खूबसूरत घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

बता दे, शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 में हुआ था। उनका परिवार पंजाब के फिरोजपुर जिले से ताल्लुक रखता है। क्रिकेटर शुभमन गिल के पिता का नाम जसविंदर सिंह गिल और उनकी मां का नाम कीरत सिंह गिल है। आपको बता दे उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम साहनील है।

आईपीएल में लगातार कंसिस्टेंट प्रदर्शन दिखाने के बाद शुभमन गिल को जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेलने का बेहतरीन मौका मिला था। फिर इसके बाद से उन्होंने 3 मैचों में 49 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दिसम्बर 2020 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर टेस्ट मैच भी खेला। इसके बाद से उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 32.82 की औसत और 4 अर्द्धशतक की मदद से 558 रन बनाए।

आईपीएल करियर के बारे में बताया जाए तो शुभमन गिल ने कुल 61 मैचों की 58 पारियों में 33.83 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 1590 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इसमें 12 अर्द्धशतक भी लिस्ट में शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *