0Shares

रणजी ट्रॉफी 2022 अब लगभग समाप्त होने रणजी ट्रॉफी 2022वाला है। 22 जून से इस सीजन का फाइनल मैच शुरु होगा। यह मैच मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला जाएगा। इन टीमों को फाइनल तक पहुंचाने में कुछ खिलाड़ियों ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के जरिये निश्चित तौर पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हालांकि, इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा भी कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रणजी के इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

रणजी ट्रॉफी 2022 : आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

1. सरफराज खान :-मुंबई के इस मिडल ऑर्डर बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2022 के 5 मैचों की 7 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 803 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 133.83 का रहा। उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े। वह इस सीजन के लीड स्कोरर हैं। सरफराज निश्चित तौर पर अपने इस लाजवाब प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की निगाह में आए होंगे। पिछली रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने इसी तरह का प्रदर्शन किया था।

2. रजत पाटीदार :-मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने इस रणजी सीजन अपनी टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रजत ने 5 मैचों की 7 पारियों में 506 रन जड़े। इनका बल्लेबाजी औसत 72.28 रहा। वह इस सीजन 5 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं। IPL 2022 में भी रजत का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। ऐसे में रजत आने वाले वक्त में टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार नजर आते हैं।

रणजी ट्रॉफी 2022

Also Read : टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों की पत्नियां हैं उनसे ज्यादा फेमस

3. यश धुल :-दिल्ली के इस अंडर-19 खिलाड़ी ने महज 3 मैचों में ही 479 रन जड़ डाले। इस दौरान यश का बल्लेबाजी औसत 119.75 रहा। उन्होंने कुल तीन शतक जड़े। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। यश इसी साल अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी दिला चुके हैं। वह निश्चित तौर पर भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

4. शाहबाज अहमद :-बंगाल के इस ऑलराउंडर ने इस रणजी सीजन 60 की बल्लेबाजी औसत से 482 रन बनाए और 22.10 की लाजवाब गेंदबाजी औसत से 20 विकेट भी लिये। उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ही बंगाल ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। शाहबाद आईपीएल 2022 में भी ऑलराउंडर प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर चुके हैं। ये आने वाले वक्त में टीम इंडिया के लिए एक दमदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

5. शम्स मुलानी :-मुंबई का यह ऑलराउंडर रणजी ट्रॉफी 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है। मुलानी ने 14.59 की गेंदबाजी औसत से 37 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 48.66 की बल्लेबाजी औसत से 292 रन भी बनाए। भविष्य में यह खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में अश्विन और जडेजा का विकल्प बन सकता है।

6. कुमार कार्तिकेय :-मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुमार कार्तिकेय इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कार्तिकेय ने 16.33 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट लिये हैं। वह IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की ओर से भी लाजवाब गेंदबाजी का उदाहरण दे चुके हैं। कुल मिलाकर भारतीय टीम के पास अब एक और अच्छे तेज गेंदबाज का विकल्प आ गया है

7. यशस्वी जायसवाल :-मुंबई के इस सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2022 में महज 2 मैचों में ही 419 रन जड़ डाले। उन्होंने 104.75 की औसत से रन बनाए। यशस्वी ने इस दौरान 3 शतक जड़े। IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी वह कई बार मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। यह भविष्य के सितारे हो सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *