0Shares

कोई भी खिलाड़ी एक दिन में स्टार नहीं बन जाता। उसकी सफलता के पीछे लंबे समय की मेहनत और टीम के कप्तान की भूमिका का बहुत बड़ा हाथ होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे भारतीय टीम के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हे महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसे के आधार पर टीम में जगह दी और फिर विराट कोहली ने सहारा दिया। आज के समय में ये खिलाड़ी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी कहे जाते हैं।

ये तीन खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं अपनी सक्सेस का क्रेडिट

रवींद्र जड़ेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ‘सर रवींद्र जडेजा’ ने 2009 में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई थी। 2013 में उन्हे तीनों फॉर्मेट खेलने का मौका मिला, लेकिन स्पिन गेंदबाज और विकेट के पीछे माही के दिमाग से रविंद्र जडेजा आगे बढ़ते गए। सीएसके के साथ रविंद्र जडेजा पर महेंद्र सिंह धोनी की सोहबत का असर दिखने लगा। साथ ही अपनी मेहनत से रविंद्र जडेजा ने ये मुकाम हासिल कर लिया है कि CSK फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम के साथ रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। रविंद्र जडेजा ने कई बार इंटरव्यू ने अपने प्रदर्शन का क्रेडिट कप्तान धोनी को दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी

रविचंद्रन अश्विन

ये खिलाड़ी आज भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट का एक अभिन्न अंग है। इन्होंने पिछले 10 साल से 24.38 की औसत से 430 टेस्ट विकेट हासिल किए है। साथ ही वो आईपीएल में सीएसके का हिस्सा रह चुके है। मैदान पर कई बार रविचंद्रन अश्विन और महेंद्र सिंह धोनी के बीच के तालमेल को देखा गया है।

महेंद्र सिंह धोनी

हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी को अपने जीवन का बहुत बड़ा क्रेडिट देते है। हर खास मौके पर हार्दिक पांड्या अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उन पर भरोसे की बात कहते सुने गए हैं। इसी के साथ हाल ही में हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनके क्रिकेट में पहले ओवर में 19 रन पड़ जाने के बाद उन्हे लगा था कि ये उनके जीवन का पहला और अंतिम ओवर था, लेकिन फिर कैप्टन धोनी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा मौका दिया और फिर हार्दिक ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट मानते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *