Manoranjan Sahay : Patna के बैंक कर्मी ने छत को किया बागीचे में तब्दील, देश भर में भेजते हैं पौधे
Manoranjan Sahay : कोराेना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन ने लोगों को तथा तरह की आदतें सीखा दी। कोई खाना पकाने, कोई सजावट करने तो कोई बागवानी करने में दिलचस्पी दिखाने लगा। आजकल हर किसी को घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक है और होना भी चाहिए। पेड़ पौधे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और आज के ज़माने में हमारे आस पास पेड़ पौधों का होना काफी आवश्यक है।
manoranjan Sahay
Manoranjan Sahay : टेरेस गार्डनिंग का क्रेज काफी बढ़ा
हाल के वर्षों में टेरेस गार्डनिंग का क्रेज काफी बढ़ा है। शरहों में लोगों के पास जमीन उपलब्ध नहीं होती तो छत पर ही लोग पेड़ पौधे उगा लेते हैं। ऐसे ही पटना के एक अवसर प्राप्त बैंक कर्मी मनोरंजन सहाय ने अपने घर की छत को मानो एक बागीचे में तब्दील कर दिया है। उन्होंने छत पर तरह-तरह के फूल पौधे लगाए हैं। इसके अलावा वे अपनी छत पर ही सब्जियां भी उगा रहे हैं। इस तरह बागवानी कर मन...