Sarita Mali : प्रेरणादायक है सरिता माली का मुंबई की बस्तियों से अमेरिका के कैलिफोर्निया तक का सफर
Sarita Mali : लगन, मेहनत व चाहा हो तो कठिन से कठिन मंजिल तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। कई लोगों को अपनी मंजिल मिल जाती है, तो कई लोग रास्ते में ही हार मान लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी है मुंबई की सरिता माली की, जो कभी अपना परिवार चलाने के लिए पिता के साथ मुंबई की सड़कों पर फूल बेचा करती थी। आज उन्हें अमेरिका के दो-दो बड़े विश्वविद्यालयों से फैलोशिप मिली है।
Sarita Mali : आइए जानते हैं सरिता माली के बारे में।
सरिता माली का जन्म मुंबई के नेताजी नेहरू नगर के घाटकोपर ईस्ट स्थित झुग्गी बस्ती में हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार सरिता के परिवार में पिता रामसूरत माली और मां सरोज माली के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। केवल पांचवी तक पढ़े सरिता के पिता रामसूरत पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खजूरन गांव में घरों में घूम-घूम कर फूल माला पहुंचाते थे। परिवार बड़ा होने के कारण भरण-पोषण...