Bihar Weather Alert : बिहार में मानसून सक्रिय होने के बाद से भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। विशेषकर उत्तर बिहार के जिलों में काफी ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले महीने भीषण गर्मी वाले दक्षिण बिहार में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, मौसम विभाग ने जुलाई महीने में सूबे में सामान्य से कम बारिश के आसार जताए हैं। किसानों के लिए यह परेशानी की खबर हो सकती है।
भारत मौसम विभाग दिल्ली की तरफ से दीर्घकालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक जुलाई महीने में देश के पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य हिस्से में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। बिहार सहित झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कम बरसात देखने को मिल सकती है। इस कारण इन इलाकों में अधिकतम तापमान के भी सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। यानी कि जुलाई महीने में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read : Flood In Bihar : बिहार में बाढ़ ने शूरू किया तबाही मचाना, रौद्र रूप ले रही नदियां, पलायन कर रहे लोग
Bihar Weather Alert : राज्य के दक्षिण भाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलाई के पहले हफ्ते में राज्य के दक्षिण भाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने रविवार को कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं, बिहार में 4 दिन में आकाशीय बिजली से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, तेज वर्षा से नदियां उफान पर हैं। बिहार में बाढ़ के हालात अब गंभीर होते नजर आ रहे हैं। नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से नुकसान हो रहा है। कोसी सीमांचल के कई जिलों में अब बाढ़ की तबाही दिखने लगी है। किशनगंज में 6 से अधिक सड़कें व दो पुल का एप्रोच ध्वस्त हो चुका है, जबकि अररिया व किशनगंज में 4 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं।