Weather Alert : आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
Weather Alert : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा सताने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है।
Weather Alert : मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
उधर, राजधानी दिल्ली में लगातार पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.5 व न्यूनतन तापमान सामान्य से चार अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी तक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना ह...