0Shares

केरल में तय तारीख से तीन दिन पहले रविवार काे मानसून ने दस्तक दे दी है। सामान्य रूप से इसके पहुंचने की तारीख एक जून थी। केरल से देश के मुख्य भूभाग में मानसून आ गया है। हालांकि, 16 मई को यह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था। बिहार में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे केरल में छा गया है। इसके चलते राज्य में अगले तीन-चार दिन बारिश हाेने का अनुमान है। कुछ जगहाें पर भारी बारिश की भी चेतावनी है। मछुआराें काे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मानसून

मानसून : मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए असम की तरफ जा रही

इधर, पटना में मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए असम की तरफ जा रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार में प्रवेश कर रही है। जिसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी हिस्से में 19 जिले और दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, बांका सहित 13 जिलों में मध्य दर्जे की बारिश होने के आसार है। दूसरी तरफ रविवार को पटना में तीन घंटे के दौरान 7 एमएम बारिश हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *