0Shares

बिहार सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। तपती धूप और उमस से लोग परेशान हैं। दक्षिण बिहार में भी उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दूभर है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बुधवार की शाम पटना और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य भर में अगले 24 घंटों के दौरान वज्रपात, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

बिहार

बिहार : मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी

प्रदेश के 14 जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति रविवार तक बने रहने के आसार हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के अधिकतर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई।

उधर, राज्य के दक्षिणी इलाके में उमस भरी गर्मी लोगों को अभी और परेशान करेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को दूसरे दिन भी औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 41.6 तो बुधवार को 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *