0Shares

Weather Forecast : देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत दिलाई है। त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत मे कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिसके मद्देनजर राज्य की सरकारों नेबाध से बचाव हेतु जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले अगले 5 दिनों में इन क्षेत्रों में बारिश का और अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल का उप-हिमालयी इलाका एवं सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश हुई तथा नगालैंड व त्रिपुरा में भी भारी बारिश हुई।

Weather Forecast

Also Read : Bihar Weather : बिहार के पटना सहित दस जिलों में बारिश का ग्रीन अलर्ट

Weather Forecast : आगामी 5 दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम से सटे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी 5 दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम से सटे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिन में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा ओडिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

हालांकि, मानसून की बारिश होने के बाद इन राज्यों गर्मी से और राहत मिलेगी। फिलहाल अभी यहां प्री-मानसून की बारिश जारी है। इधर, दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 22.8 प्रतिशत पर चल गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन में दिल्ली में बिजली गरजने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के आने की संभावना है। यह जानकारी भारत के मौसम विभाग द्वारा दी गयी है। इस बीच, मौसम ने करवट बदली है और राज्य के अनेक भागों में मानसून पूर्व की बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 जून से लेकर 29 जून के बीच मध्य भारत के शेष हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *